Muzaffarpur News: राजेपुर : विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव में बुधवार की रात विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका पिंटू राय की 35 वर्षीया पत्नी मीनू देवी थी। पति, सास और देवर घर छोड़कर फरार है। सूचना पर पहुंची एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर और थानेदार रविकांत ने जांच की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार मृतका के साथ उसके पति और सास रोज मारपीट करते थे, जिसकी पहले भी थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई भी की गई थी। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.