मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारी बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार, ताबिश, नीरज कुमार और सुजीत कुमार ने सीओ को आवेदन सौंपा है। सीओ अदिति राय ने बताया कि 12 पंचायत वाले प्रखंड में कुल चार राजस्वकर्मी कार्यरत हैं। उनसे पंचायतवार आवंटन कर कार्य लिया जा रहा है। हड़ताल पर जाने से थोड़ी परेशानी बढ़ी है। इसके लिए जिला से मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...