Muzaffarpur News: राजयोग से मिलती है सुख-शांति : डॉ. रामश्लोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित सुख-शांति भवन में सोमवार को ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से संवाद आयोजित किया गया। माउंट आबू से आए बीके डॉ. रामश्लोक ने कहा कि हर कार्य में एकाग्रता जरूरी है। राजयोग ध्यान से जीवन में सुख-शांति और आनंद मिलता है। आत्मा ज्योति स्वरूप है और परमात्मा शांति के सागर हैं। मोबाइल की तरह आत्मा को भी ध्यान से चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले बीके डॉ. रामश्लोक, डॉ. एचएन भारद्वाज, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. आनंद स्वरूप सिंह, एचएल गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा और बीके मीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर कई गणमान्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.