Muzaffarpur News: राजमिस्त्री पर जानलेवा हमला, तीन धराए
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्ता प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी आरा मिल के पास काम पर जा रहे राजमिस्त्री लखनदेव राय पर रविवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ। हमले में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वह तुर्की थाना क्षेत्र के लुक्की नंदलालपुर का निवासी है। मामले में उसके बेटे ने सदर थाने में एफआईआर कराई है।बेटे ने बताया है कि लखनदेव राय काम पर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरी आरा मिल के पास प्रकाश कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार और राकेश कुमार समेत अन्य ने घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। लखनदेव राय का सिर और आंख का निचला हिस्सा फट गया। आरोपितों ने 15 सौ रुपये नकदी, मोबाइल और साइकिल छीन ली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.