Muzaffarpur News: राजद नेता का बाइक सवारों ने किया पीछा, शिकायत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के समीप अज्ञात बाइक सवारों ने राजद जिला महासचिव अधिवक्ता अभिमन्यु यादव का पीछा कर उनकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया। हालांकि, वह बच गए। घटना के समय राजद नेता अपने घर कोइली से स्कूटी लेकर शहर की ओर जा रहे थे। घटना रविवार देर शाम की है। राजद नेता ने रामपुरहरि पुलिस को इसकी सूचना देकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि रामपुरहरि से मानिकपुर पेट्रोल पंप तक करीब पौन किमी तक बाइक सवारों ने उनका पीछा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.