मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: सकरा। सुजावलपुर विश्राम भवन परिसर में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक लालबाबू राम ने एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही पंचायत अध्यक्षों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी तन्मयता से काम करना है। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को राजद की नीति से अवगत कराने का आह्वान किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...