Muzaffarpur News: राजकीय पॉलिटेक्निक में आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए ऑडिट शुरू
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आईएसओ 21001:2018 प्रमाणीकरण के लिए दूसरे चरण की ऑडिट शुरू हो गयी है। ऑडिट 28 अक्तूबर तक चलेगी। इसका मकसद संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, दस्तावेजीकरण तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का मूल्यांकन करना है।ऑडिट टीम का नेतृत्व डी. चिलकवाड़ कर रहे हैं। पी. राजेश ऑडिटर के रूप में शामिल हैं। ऑडिट के दौरान संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं, विद्यार्थी केंद्रित व्यवस्थाओं तथा गुणवत्ता सुधार से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की जा रही है।प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.