Muzaffarpur News: रमई राम की स्मृति में बोचहां-मुशहरी में लगे प्रतिमा : महासंघ
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदास महासंघ ने शनिवार को बखरी चौक स्थित रविदास मंदिर परिसर में बैठक की। इसकी अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम ने की। कहा कि बोचहां विधानसभा से नौ बार विधायक और मंत्री रहे रमई राम की स्मृति में बखरी चौक पर मुख्य द्वार का निर्माण होना चाहिए। साथ ही बोचहां और मुशहरी प्रखंड परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने बिहार व केंद्र सरकार से इसकी मांग की। मौके पर रंजीत कुमार राम, संजय छकर, भूषण राम, उमेश राम, अशोक राम, विनोद राम, सत्येंद्र कुमार सत्यम, मनोज राम, अमर कुमार, हरिवंश राम, राहुल राज व अरविंद राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.