मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। रक्सौल से कपड़े खरीदने आए बुजुर्ग किसान इंद्रासन प्रसाद सोनार के साथ मारपीट कर उनके पास से 1.10 लाख रुपये छीन लिया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सदर अस्पताल मोड़ से स्टेशन जाने वाली सड़क पर हुई। पीड़ित ने इस संबंध में नगर थाने में आवेदन दिया है।

घटना और पीड़ित का बयान ​पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि वह गृह प्रवेश के लिए कपड़े की खरीदारी करने रक्सौल से मुजफ्फरपुर आए थे। शहर के सूतापट्टी पहुंचे ही थे कि उनके बेटे का फोन आया कि मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। यह सुनकर वे बिना कपड़ा खरीदे ही ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ पैदल ही निकल पड़े। जैसे ही वे सदर अस्पताल मोड़ के पास से आगे बढ़े, तीन-चार संदिग्ध युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद...