Muzaffarpur News: रक्सा डीह में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, धान की फसल डूबी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड के रक्सा डीह पुल के समीप रविवार अलसुबह तिरहुत नहर का तटबंध करीब 40 से 50 फीट तक टूट गया। तटबंध टूटते ही नहर का पानी तेज गति से रक्सा पंचायत के वार्ड संख्या 5 और 6 के खेतों और चौर में फैल गया। इससे कई एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों व किसानों ने असामाजिक तत्वों द्वारा नहर के तटबंध को काटने की आशंका जताई है।
किसानों का नुकसान किसानों का कहना है कि खेतों में पानी लग जाने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि, किसी घर में पानी घुसने और जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही कांटी विधायक ई. अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भी इसे असामाजिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.