Muzaffarpur News: रंजन हत्याकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। रंजन सहनी हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार रात एक और नामजद आरोपित बिकाऊ सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि चार माह पूर्व हथौड़ी एवं बोचहां थाना की सीमा से सटे दौलतपुर के आम के बगीचे में ताड़ी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के तरफ से हथौड़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। रंजन की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तारी किया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.