Muzaffarpur News: रंगदारी व जमीन कब्जे में दो गिरफ्तार, भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के झपहां डीह में जमीन पर अवैध कब्जा, बाउंड्रीवॉल तोड़ने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित में मोतीपुर थाने के नरियार निवासी नामजद सुमित श्रीवास्तव और अहियापुर थाने के बैरिया सरस्वती नगर निवासी अप्राथमिकी आरोपी सन्नी सिंह शामिल हैं।
पुलिस कार्रवाई पीड़ित प्रहलाद कुमार की ओर से दर्ज एफआईआर के अनुसार, 20 अगस्त को आरोपित सुमित श्रीवास्तव अपने अन्य 50 से अधिक साथियों संग जेसीबी, स्कॉर्पियो, महिंद्रा थार और अन्य वाहनों के साथ उनकी जमीन पर धावा बोला। आरोप है कि विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। सोने की चेन छीन ली गई। साथ ही, जेसीबी से गड्ढा खोदकर गाड़ने की धमकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.