Muzaffarpur News: रंगदारी नहीं देने पर पूर्व वार्ड पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। वार्ड 17 की पूर्व पार्षद रेखा देवी के बालूघाट ढलानी स्थित आवास पर शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के संबंध में रेखा देवी के पति हरेंद्र कुमार ने रविवार को सिकंदरपुर थाने में आवेदन देकर तीन नामजद बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 1:15 बजे आरोपी सूरज कुमार उर्फ डब्बू, अभिषेक सिंह और गोलू सेठ हाथों में पिस्टल लहराते हुए पहुंचे। बाइक से आए बदमाशों ने गोदाम के शटर और कार के शीशे पर अंधाधुंध फायरिंग की। आरोप है कि मुख्य आरोपी सूरज कुमार उर्फ डब्बू ने हरेंद्र सिंह पर भी गोली चलाई, जो गनीमत से मिसफायर हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.