Muzaffarpur News: रंगदारी और जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मारपीट, जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सतपुरा दुर्गा स्थान निवासी विष्णु कुमार ने बबलू सिंह समेत अन्य पर फरसा व दाव से हमला करने और प्रतिमाह 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, वार्ड नंबर 30 निवासी अनीता कुमारी ने विष्णु कुमार साह समेत अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने की शिकायत की है। दोनों पक्षों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विष्णु कुमार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान जेनिट पेट्रोल पंप के पीछे बबलू सिंह, उनके भाई और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। मित्र संजू कुमार ने बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.