मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मड़वन। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की दुकानों का सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया की उपलब्धता, बिक्री एवं स्टॉक की जानकारी ली। बीएओ की मौजूदगी में बड़कागांव स्थित विभिन्न दुकानों पर किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया। किसानों को खाद खरीदने की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। बीएओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है। दुकानदारों को खाद वितरण में पारदर्शिता बरतने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...