मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम की स्टैंडिंग के सदस्य वार्ड पार्षद मो. इकबाल हुसैन को युवा जदयू के प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस संबंध में गुरुवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने पत्र जारी किया। अब तक युवा जदयू के प्रदेश सचिव रहे इकबाल ने नई जिम्मेवारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने व जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...