Muzaffarpur News: युवाओं ने रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत का किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलास्तरीय युवा उत्सव में शनिवार को युवाओं ने रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। आरडीएस कॉलेज में जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से इसका आयोजन किया गया। युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी शामिल हुए। जिला कला संस्कृति अधिकारी सुष्मिता झा और जिला भविष्य निधि अधिकारी वैसुर रहमान ने कहा कि मुजफ्फरपुर साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की समृद्ध भूमि है। बज्जिका सहित विभिन्न लोक-सांस्कृतिक परंपराएं यहां की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाती हैं। युवा उत्सव इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- Buxar News: समूह लोक नृत्य में डुमरांव के सीपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.