मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: सरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम युवती से छेड़खानी मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सज्जन कुमार है। बताया जाता है कि युवती के परिजन और आरोपित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आरोपित घर में घुस गया और 20 वर्षीय युवती को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। युवती के चिल्लाने की आवाज पर दौड़े भाई के साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध में थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...