Muzaffarpur News: युवती के अपहरण मामले चार पर केस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 सितंबर को लापता 19 वर्षीया युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में युवती के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 28 सितंबर की सुबह युवती हाईस्कूल छपरा मेघ जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि गांव के ही एक युवक और उसका दोस्त युवती का अपहरण कर लिया है। आरोपित के घर पर पूछने गया तो उसके परिजनों ने मारपीट कर सोने की हनुमानी और पांच हजार रुपए छीन लिया। थानेदार ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.