Muzaffarpur News: युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत, दुष्कर्म की चर्चा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवती के साथ दुष्कर्म व नशीला पदार्थ खिलाने की चर्चा रही। हालांकि, डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने इसे अफवाह बताया। कहा कि युवती के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया है। सभी ने बताया कि युवती की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों से आवेदन लिया गया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.