Muzaffarpur News: युवती का मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबराडीह में एक युवती का मोबाइल झपटकर भाग रहे उचक्के को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया। पीड़िता ने सोमवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, खबराडीह निवासी पीड़िता प्रशंसा कुमारी गोबरसही स्थित एक मॉल में दुकान पर काम करती है। घटना रविवार की है। रोज की तरह वह सुबह अपने घर से काम पर गई थी। काम खत्म कर घर लौटने के दौरान रास्ते में रात 8:15 बजे साइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसका पीछा शुरू किया। उसे धक्का दिया और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भागने लगा। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम लालदेव कुमार बताया है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.