Muzaffarpur News: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला ब्लैकमेलर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने वाला ब्लैकमेलर को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दानिश जैन कथैया थाने के फातेहा गांव निवासी है। उसने भगवानपुर की एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया गया है。
शिकायत की प्रक्रिया पुलिस के अनुसार, बीते 18 जून को भगवानपुर की युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। बताया था कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान दानिश जैन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और दानिश ने शादी का प्रस्ताव रखकर युवती से भरोसा हासिल किया।
अपराध का विवरण शिकायत में युवती ने कहा कि दोस्ती के बाद दानिश ने उससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.