मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: कटरा। धनौर निवासी कामेश्वर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार लापता हो गया। शुक्रवार को नदी किनारे मनीष की चप्पल मिली। परिजनों ने युवक के नदी में डूबने की आशंका पर सीओ सुशीला कुमारी को जानकारी दी। सीओ की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को बागमती में उतरी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार को फिर टीम धनौर से गंगिया तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद टीम नदी से निकल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...