Muzaffarpur News: युवक लापता, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चन्दवारा दर्जी टोला से 22 वर्षीय युवक सैयद आतिफ अब्बास पिछले 23 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी मां निगार फातिमा ने मंगलवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि उनका बेटा बीते 21 जून की सुबह से गायब है। वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। तुतलाकर बोलता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.