मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मंगलवार रात एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुस पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बीच-बचाव को आई घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई और आभूषण छीन लिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- अररिया : जानलेवा हमला व लूटपाट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेलमामले का विवरण मामले में ग्रामीण मनोज साह की पत्नी अनीता देवी ने बुधवार को कुढ़नी थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें हरिनारायणपुर गांव के पांच लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आरोपित पंकज कुमार, आलोक कुमार, आद...