मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। मिठनपुरा थाना के रामबाग मोहल्ले में राजा नामक युवक को गोली लगने की चर्चा सोमवार की शाम से ही होती रही। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर इसको लेकर मैसेज चलता रहा। इस चर्चा के बाद मीडिया कर्मी भी लगातार मिठनपुरा पुलिस को कॉल कर घटना को लेकर पूछताछ करते रहे।शाम से ही मिठनपुरा थाना के दारोगा पंकज कुमार पुलिस बल के साथ रामबाग मोहल्ला में गली-गली घूमकर लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाते रहे। हालांकि, रात तक घटना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मिठनपुरा पुलिस ने घटना को महज अफवाह बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...