Muzaffarpur News: युवक की हत्या में दो आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: पारू। कांटी थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को बकरी चराने के विवाद में संतोष कुमार की चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित संजय कुमार सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि इस संबंध में कांटी थाना में केस दर्ज किया गया था। बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने जुर्म कबूला है। हत्या में प्रयुक्त चाकू की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.