Muzaffarpur News: युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। बिशनपुर श्रीराम निवासी बिहारी महतो के पुत्र रजनीश कुमार महतो (30) की गुजरात में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन पत्नी और साले पर साजिश के तहत रजनीश की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि युवक गुजरात के अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी और साला भी साथ में रहते थे। पत्नी सीता देवी ने बताया कि नीम के पेड़ से फंदा लगाकर रजनीश ने आत्महत्या कर ली। गुजरात पुलिस के पास फंदे से लटका वीडियो भी है। हंगामे की सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मुखिया पति शंभू राम ने बताया कि पांच दिन पहले युवक की मौत हुई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.