मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक युवक का एके-47 के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाना पर लाया है। डीआईयू और एसटीएफ की टीम भी छानबीन कर रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि बभनगामा पूर्वी निवासी अनिल सहनी व सुबोध सहनी को पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया है। पूछताछ में सुबोध सहनी ने बताया कि एआई से जेनरेट कर वीडियो वायरल कर दिया था। उसके मोबाइल में एआई जेनरेटेड कई लड़कियों व बड़े अफसर का फोटो है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वीडियो एआई जेनरेटेड है, फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों गांव में दुकान चलाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...