Muzaffarpur News: यातायात व्यवस्था में बदलाव, कांवरिया मार्ग पर नो-एंट्री
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शहर में यातायात की नई व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। कांवरियों की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए शहर के कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
यातायात नियम जिला परिवहन शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कांवरिया रामदयालु गुमटी पार कर अधोरिया बाजार, हरिसभा चौक, देवी मंदिर रोड, पानी टंकी चौक, जिला स्कूल मैदान में बने जिग-जैग होते हुए हाथी चौक, छोटी कल्याणी, साहू पोखर होते बाबा गरीबनाथ मंदिर जाएंगे। निकासी छाता बाजार के रास्ते होगी। इस दौरान रामदयालु, कच्ची-पक्की चौक, गोबरसही चौक, भगवानपुर पुल, बैरिया गोलंबर, जीरोमाइल, मिठनपुरा चौक और बनारस बैंक चौक से शहर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.