मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आगामी 29 अक्तूबर से जिले में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान के भी कमी आने के संकेत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिए। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में बननेवाले चक्रवात से पैदा हो रहे निम्न दबाव को बताया जा रहा है। इससे जिले में 28 अक्तूबर से बारिश की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- UP Weather 25 October: यूपी में इस दिन से झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेटबारिश और तापमान में गिरावट की संभावना आईएमडी पटना के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे उस इलाके में एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का निर्माण हो रहा है, जो अगले 48 घंटों में और जोर पकड़ सकता है। इसके असर से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में तेज हव...