मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में अगले पांच दिनों को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी की है। इसमें रविवार को जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस बीच शुक्रवार की देर शाम तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश से रात में गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की रात 10 बजे तक करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...