Muzaffarpur News: मौसम : आज हल्की बारिश और वज्रपात के आसार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार को भी तेज हवा, गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आने और अधिकतम तापमान में औसतन दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को यह पूर्वानुमान जारी किया। गुरुवार को करीब एक घंटे तक हुई बारिश औसतन पांच एमएम दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक था। पुरवा हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत दर्ज की गई। पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि हवा का रुख फिर पुरवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.