Muzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से मानूसन की विदाई के बावजूद बुधवार से तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान हवा के रुख में बदलाव होते रहने की संभावना जताई गई है।पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादलों के घनीभूत होने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हालांकि, इसका असर तापमान पर कुछ खास नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री तो न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.