Muzaffarpur News: मौसम : आज बढ़ेगी तपिश, छिटपुट बारिश के भी आसार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले दो-तीन दिन तक तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को इससे संबंधित पूर्वानुमान जारी किया है।केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि गुरुवार तक जिले में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 किमी की औसत गति से पुरवा हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने के आसार हैं। वहीं, नमी की मात्रा में आंशिक कमी के साथ 70 प्रतिशत तक रह सकती है।पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.