मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में इसके बाद के तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच दो दिनों तक नरमी के बाद शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, इससे गर्म हुए मौसम के असर को तेज पुरवा हवा और दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी ने कम कर दिया।

बारिश की संभावना पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि मानसून का प्रभाव कुछ समय के लिए जिले में प्रभावी हुआ है। इस कारण शनिवार और रविवार को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही बुधवार तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली ...