मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार और रविवार को तेज पछुआ हवा के भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 60 से 70 मिमी तक बारिश हो सकती है। पछुआ हवा की रफ्तार भी 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। पूसा कृषि विवि के ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार इसकी संभावना जताई है। साथ ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के अलावा गरज के बीच ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...