मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अभी दो दिन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। बारिश के समय तेज पुरवा चल सकती है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार है। बताया कि बीते 24 घंटे में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...