मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुरौल। बखरी गांव में गुरुवार देर रात मोबाइल टावर से बैट्री चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि मोबाइल टावर से बैट्री की चोरी करते बोचहां थाने के मझौली निवासी गौरव कुमार व प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...