मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोपाल जीआरपी ने मंगलवार दोपहर नगर थाने की पुलिस के सहयोग से मोतीझील में छापेमारी कर मोबाइल चोरी मामले में शमीम अख्तर को हिरासत में लिया है। आरोपी मूल रूप से कांटी थाने के चकमुरमुर दामोदरपुर गांव का निवासी है। वह मोतीझील स्थित एक दुकान में सिलाई का काम कर रहा था। ​मामला भोपाल जीआरपी थाने में दर्ज मोबाइल चोरी के केस से जुड़ा है।पुलिस जांच में चोरी हुए मोबाइल में शमीम अख्तर के नाम का सिम कार्ड लगाकर इस्तेमाल करने की बात सामने आई। ​टावर लोकेशन के आधार पर भोपाल पुलिस कांटी के दामोदरपुर स्थित शमीम के पैतृक घर पहुंची। वहां परिजनों से पूछताछ में शमीम के मोतीझील में काम करने की जानकारी मिली। इसके बाद भोपाल पुलिस ने नगर थाने की पुलिस के सहयोग से मोतीझील से शमीम को हिरासत ...