Muzaffarpur News: मोतीपुर में शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बखरा गांव में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर विदेशी और पांच लीटर देसी शराब के साथ दो सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में उमाशंकर राय एवं संतोष राय शामिल हैं। थानेदार ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई, जहां एक घर के अंदर से प्लास्टिक की बोरी से शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.