मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर-साहेबगंज मार्ग में महम्मदपुर बलमी गांव निवासी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के रिटायर अधिकारी भरत सिंह के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना। चोरों ने घर से करीब 20 लाख के आभूषण एवं चालीस हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। रिटायर अधिकारी के रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में पुलिस की गस्ती गाड़ी कभी नहीं आती है। एचएच-27 से ही लौट जाती है। घटना की बावत गृहस्वामी के भतीजे रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा सपरिवार कोलकाता में रहते हैं। दो माह पूर्व ही उसके चचेरे भाई विकाश सिंह कोलकाता गए थे। घर के आसपास के खेल रहे बच्चों ने बताया कि भरत दादा के मका...