मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंगैला शंकर टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट के लोगों ने महिला लक्ष्मी देवी की पिटाई कर दी। इसमें वह जख्मी हो गई। गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी लक्ष्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया। मामले में पीड़िता ने मुन्ना पासवान, सुनील पासवान समेत चार लोगों को आरोपित करते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बीते 23 जून को सुबह आरोपितों ने लाठी डंडे से इसकी पिटाई की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...