मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बस स्टैंड स्थित पान दुकान से शनिवार की देर रात चोरों ने करीब 70 हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुराने रोड से दो युवकों को हिरासत में लिया है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के लदौड़ा निवासी दुकानदार मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा है और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कीमती सामान गायब थे। उसने बताया कि दुकान में चोरी की तीसरी घटना है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...