Muzaffarpur News: मोतीपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। मोतीपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप गुरुवार को ट्रेन से कटकर 30 वर्षीया महिला की मौत हो गई। महिला लाल एवं क्रीम रंग की छींटदार साड़ी पहन रखी थी। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.