मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने मोतीपुर में छापेमारी कर घर से शराब धंधे का खुलासा किया है। मौके से धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। उसके घर और भूसकौल से 41 कार्टन शराब जब्त की गई। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि धंधेबाज की पहचान कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसके सिंडिकेट में शामिल अन्य धंधेबाजों की भी संलिप्तता सामने आई है। इसका सत्यापन कर उन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि सकरा के सबहा और सुजावलपुर चौक पर भी कार्रवाई की गई है। सबहा से मो. अजमत को 16 लीटर देसी शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि सुजावलपुर चौक से सूरज कुमार को शराब की पांच बोतल के ...