मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। गांधी चौक के समीप अंकित हेल्थ सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को छापेमारी की। प्रभारी ने बताया कि मरीजों की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि अंकित हेल्थ सेंटर में फर्जी महिला डॉक्टर और कर्मी बनकर भोले भाले मरीजों को ठगा जाता है। बताया जाता है कि शनिवार की रात जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस और मेडिकल टीम ने छापेमारी की। संचालक से कागजात मांगने पर नहीं दिया गया, जिसके बाद हेल्थ सेंटर को सील कर दिया गया है। प्रभारी ने बताया कि मामले में अंकित हेल्थ सेंटर के संचालक, महिला डॉक्टर और अन्य कर्मी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया गया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आगे...