Muzaffarpur News: मोतीपुर पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम सरैया रोड से बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से हथियार बरामद होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने इससे इंकार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरैया रोड में बाइक सवार तीन युवक खड़े हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध है। इसके बाद मौके पर गश्ती दल को भेजा गया। पुलिस की गाड़ी को देख वे भागना चाहे, लेकिन जवानों ने उन्हें धड़ दबोचा। बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद तीनों को रविवार को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए तीनों सरैया थाना क्षेत्र के थे। वहीं, एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि थानेदार से इस बारे में जानकारी ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.