मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने के गेट पर सोमवार को दंपती के बीच करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। महिला के परिजनों ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजकुमारी देवी ने करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी पति अनिल कुमार तिवारी पर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। राजकुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अनिल कुमार तिवारी के साथ हुई है। अनिल उसे खर्चा नहीं देता है। मांगने पर मारपीट करता है। तंग होकर वह मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मायका महवल आ गई। वह अपने पिता के पास रहती है। अनिल और उसके बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है।राजकुमारी ने बताया कि रविवार को पति अचानक महवल आ गए...