Muzaffarpur News: मोतीपुर : तार कटवा गिरोह का सरगना गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बिजली के तार काटने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र का ओमप्रकाश है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ओमप्रकाश ने तार काटने की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पिछले माह मोतीपुर के बथना में कृषि फीडर से और बरुराज के फुलवरिया फीडर से करीब 25 पोल के तार काट लिए थे। दोनों मामलों में मोतीपुर और बरुराज थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार ओमप्रकाश को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.